बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: इलाके के गांव नरऊ में बुखार से युवक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंडलीय सर्विलांस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में बुखार के मरीजों की जांच की गई। हालांकि जांच में कोई मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं पाया गया। दो दिन पहले नरऊ गांव में बुखार पीड़ित हृदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिवार ने डेंगू से मौत होने का दावा किया था। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। इसके बाद गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार के मरीजों को दवाएं वितरित कीं। गांव में बुखार के 35 मरीजों की जांच की गई जिसमें किसी भी मरीज के अंदर डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...