बदायूं, नवम्बर 17 -- Badaun News: जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) में बदायूं जिले की प्रगति 10.53 प्रतिशत दर्ज की गई है। 16 नवंबर की रात आठ बजे तक जारी जिलेवार आंकड़ों के अनुसार बदायूं प्रदेश के जिलों में 19वें स्थान पर है। जिले में अब तक 620 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू की, जबकि 73 लोगों ने इसे पूरा कर लिया है। इस तरह कुल 693 लोगों की प्रक्रिया दर्ज की गई है। प्रदेश में प्रयागराज 12.30 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। यहां 2804 लोगों ने स्व-गणना की प्रक्रिया में भाग लिया है। महोबा 12.17 प्रतिशत के साथ दूसरे और सुल्तानपुर 12.09 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। मुरादाबाद 12.06 और सहारनपुर 11.96 प्रतिशत के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: जिले में स्वगणना का दूसरा चरण शुरूप्रदेश में जि...