Badaun News: स्मार्ट बनेगा संविलियन विद्यालय बंजरिया : मौर्या
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। संविलियन विद्यालय बंजरिया में विनेश सक्सेना फैमिली फाउंडेशन ने बच्चों को छाता वितरित किये। विधायक आशुतोष मौर्य ने विद्यालय को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर इसे आधुनिक शिक्षा की दिशा में बड़ी सौगात बताया। विधायक ने कहा कि यह पहल प्रदेश में एक नजीर साबित होगी। विधायक ने कहा कि विधायक निधि से विद्यालय को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके तहत स्मार्ट क्लास, आधुनिक शिक्षण संसाधन और जरूरी आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी आसफपुर राजेंद्र प्रसाद ने विभाग की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। विनेश सक्सेना फैमिली फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने कहा कि संस्था लगातार शिक्षा, समाजसेवा और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिये कार्य कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.