बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं। सीएचसी बिल्सी में तैनात स्टाफ नर्स ने दूसरी नर्स पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ को शिकायत भेजी है। सीएमओ को भेजी गई शिकायत में कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ को भेजी शिकायत में स्टाफ नर्स नाजिया एडवर्ड ने आरोप लगाया है कि सीएचसी पर तैनात एक स्टाफ नर्स आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवतियों को अपने घर बुलाकर अवैध तरीके से संचालित प्रसव केंद्र में डिलीवरी करती है। सीएचसी पर आने वाली गर्भवतियों से वह प्रसव के नाम पर मोटी रकम वसूलती है।आरोप है कि वह अपने निजी प्रसव केंद्र पर प्रसव करने के बाद बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र सीएचसी के रिकार्ड से जारी कराती है। सीएमओ को भेजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अवैध तरीके से संचालित स्टाफ नर्स के प्रसव8 केंद्र पर नवजात की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी उसपर कार...