बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर उघैती कस्बे में गुरुवार को स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए रूदायन सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर बताई गई। छात्रा का इलाज चल रहा है। थाना क्षेत्र के गांव सरेरा निवासी भगवान स्वरूप की बेटी रेखा उघैती कस्बे के हंसवाहिनी इंटर कॉलेज में पढ़ती है। गुरुवार को छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रही थी। वह बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर करनपुर मोड़ के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आ रही मिनी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से निकल गया। आसपास मौजूद लोगों ने छात्रा...