बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई है। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने घटना में शामिल नाबालिग छात्रों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कुचायकोट में दो किशोर जख्मीघटना का विवरण मामला सिविल लाइंस कोतवाली का है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरायमय खेड़ा गांव निवासी आर्यन सोलंकी कक्षा 10 में पढ़ता है। 31 जुलाई को स्कूल में छात्रों के दो गुट किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए थे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान आर्यन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया गया। भाई को बचाने के लिए कक्षा नौ में पढ़ने वाला...