बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: मुजरिया। स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ और साइकिल रोककर खेत की ओर ले जाने का प्रयास किया गया। छात्रा की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पीआरवी-112 को बुलाया। पुलिस छात्रा को थाने ले गई, जहां लिखित तहरीर दी गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच शुरू की, जिसमें शिकायत सही पाई गई। घटना मुजरिया थाना क्षेत्र की है। पीड़ित छात्रा अपने गांव से अन्य छात्राओं के साथ इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसकी साइकिल का हैंडल पकड़कर रोक लिया और जबरन खेत की ओर ले जाने का प्रयास किया। छात्रा के विरोध और शोर मचाने पर उसकी सहेलियां भी मौके पर पहुंच गईं। घर पहुंचकर छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पीआरवी-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा...