बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: कादरचौक, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज में सरकारी स्कूल के पास सड़क पर भरे पानी और कीचड़ से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को होती है, जो रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया और कहा सड़क पर पानी भर जाने के कारण बच्चे स्कूल आते-जाते समय फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार बच्चों को चोट भी लग चुकी है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल स्कूल के पास ही नहीं, बल्कि पूरे गांव में बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: नाले को करा दिया बंद, फिर हो गई जलभराव की समस्या कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई स...