बदायूं, अक्टूबर 13 -- Badaun News: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गांव रायपुर मजरा के निकट रविवार की शाम बारिश के दौरान सड़क पर खड़ी स्कूटी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार उपनिरीक्षक सचिन कुमार घायल हो गए। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। उपनिरीक्षक सचिन कुमार रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बदायूं से बाइक द्वारा बिल्सी लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर रायपुर मजरा के पास बारिश के बीच सड़क पर खड़ी स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...