Badaun News: सोशल मीडिया प्रोफाइल पर धारा 302 लिखने वाला युवक चर्चा में
बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बदायूं। सोशल मीडिया पर एक युवक की प्रोफाइल में 'धारा 302' लिखे होने और आपराधिक छवि दर्शाने वाली रील्स साझा किए जाने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर एक युवक की प्रोफाइल और रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रोफाइल के परिचय (बायो) में 'धारा 302' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में धारा 302 हत्या के अपराध से संबंधित थी, इसलिए इसे देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसके अलावा युवक की रील्स में पुलिस, जेल और अपराध से जुड़े दृश्य व संवाद भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के माध्यम से आपराधिक छवि पेश करने की कोशिश होने की बात कहकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.