बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: सहसवान। ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सोलंकी ने सोमवीर सिंह सोलंकी को सहसवान ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और रोजगार सेवकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष से संगठन को मजबूत बनाने और रोजगार सेवकों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई। इस मौके पर जिला महामंत्री गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवपाल सिंह, अनुज कुमार, सुधीर सिंह, सुजीत कुमार, मुकेश यादव, रामविलास, ओमपाल, अनमोल और उपदेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...