बदायूं, जुलाई 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। वाणिज्यकर के सचल दल ने जयपुर से बरेली जा रही एक बस से 17 एक कंपनी के गुटखा भरे बोरे पकड़े हैं। सचल दल टीम ने बस को लाकर कार्यालय के अंदर खड़ा करा दिया। इसके बाद जांच पड़ताल की। टैक्स चोरी निकलकर आई। जुर्माना डालने के बाद बस और गुटखा को रिलीज कर दिया है। वाणिज्यकर के सचल दल द्वारा टैक्स चोरी रोकने के लिये अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सचल दल द्वारा तीन दिन पहले जयपुर से बरेली जा रही एक डबल डेकर बस को चेक किया गया था, जिसमें एक कंपनी के 17 बोरा गुटखा रखा था। बताया जाता है कि जयपुर से स्कीम का लाभ लेने के चलते गुटखा बरेली लाया जा रहा था। सचल दल ने संबंधित से गुटखा क्रय के पेपर मांगे जो वह नहीं दिखा सका। प्रारंभिक जांच में टैक्स चोरी की बात उजागर हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की...