बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। परिवार के मजदूरी के लिए बाहर जाने के दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के दोनों कमरों के ताले तोड़कर नगदी, बर्तन, कपड़े, अनाज समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। मामला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर का है। गांव निवासी गृहस्वामी कुछ समय पहले अपने पूरे परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। इस दौरान उनका मकान बंद पड़ा था। मंगलवार को पड़ोसियों ने मकान के दोनों कमरों के ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर गृहस्वामी गांव पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखा बर्तन, कपड़े, अनाज, नगदी समेत घरेलू उपयोग का काफी सामान गायब था। पीड़ित के अनुसार चोर घ...