बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और उपलब्धियों के 12 गौरवशाली वर्षों की यात्रा को यादगार बनाते हुए बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सुंदरकांड पाठ से गूंजा भक्तिमय माहौलकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ। विद्यालय परिवार ने श्रद्धापूर्वक पाठ में सहभागिता कर विद्यालय की निरंतर प्रगति, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद केक कटिंग समारोह हुआ। चेयरमैन नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय, चेयरपर्सन कमलेश वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय व कृति वार्ष्णेय तथा प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने केक काटकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं ...