बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: अज्ञात व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर से कॉलेज में जा रही बिजली की केबल काट दी। बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण केबल काटते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई और चिंगारियों के साथ तेज रोशनी निकली। इसके बाद आरोपी केबल लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के बबई भटपुरा गांव का है। यहां स्थित श्री नौबत सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में करीब छह दिन पहले बिजली केबल चोरी की घटना हुई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अज्ञात व्यक्ति कॉलेज के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से विद्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए जा रही केबल काटकर ले गया। उस समय बिजली की आपूर्ति चालू थी। केबल काटते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई और चिंगारियों के साथ तेज रोशनी निकली। इसके बावजूद आरोपी ने केबल काटना जारी रखा ...