बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बिसौली। नगर के आसफपुर रोड स्थित कृषि प्रदर्शनी मैदान में चल रही श्री जनता रामलीला में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शूर्पणखा की भूमिका में गोविंद ने शानदार अभिनय और नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। रावण की भूमिका अरविंद, खर की संदीप रस्तोगी, दूषण की जयकुमार, सीता की विशाल शुभ, श्रीराम की राम, लक्ष्मण की हर्षवर्धन और मारीच की भूमिका आदित्य ने निभाई। मंचन में शूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण की कुटिल योजना और माता सीता के हरण तक की घटनाओं का प्रभावशाली चित्रण किया गया। इस दौरान गौरीशंकर कथूरिया, अनुपम गुप्ता, अमरदीप गर्ग, राहुल, आशीष, संदीप, कमल और बबलू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...