Badaun News: सीडीओ ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सीडीओ गामिनी सिंगला ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्थापित आरओ खराब पाया गया और उसके आसपास साफ-सफाई का अभाव मिला। सीडीओ ने साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतीक्षालय कक्ष, लेबर रूम और एसएनसीयू के प्रतीक्षालय के सामने द्वितीय एवं तृतीय तल पर बंद पड़े पंखों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि लेबर रूम में स्थापित दोनों वातानुकूलित यंत्र संचालित नहीं थे। पीएनसी वार्ड के प्रतीक्षालय में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए पंखों का अभाव था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण, महिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.