बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, आसफपुर, हिटी। राजा की सीकरी में बवाल के बाद अब आसफपुर पुलिस चौकी के चार पुलिसकर्मियों पर बिना वजह घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के समय घर में कोई पुरुष नहीं था। महिलाओं को तमंचे से गोली मारने की धमकी दी गई। महिलाओं ने पूरे मामले की शिकायत डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी अंकिता शर्मा से की है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने बताया कि बवाल के बाद आसफपुर पुलिस चौकी से चार पुलिसकर्मी उनके घर में घुसे। यह भी पढ़ें- Badaun News: सीकरी में बवाल के बाद शांतिपूर्ण तनाव, पुलिस-पीएसी तैनात आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना कोई स्पष्ट कारण बताए तोड़फोड़ की। उस समय घर पर पुरुष मौजूद नहीं थे और महिलाएं ही थी...