Badaun News: सीएमओ ने किया बिल्सी सीएचसी का निरीक्षण
बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: बिल्सी। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, एनबीएसयू (न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट), महिला वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.