बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: सीएमओ कार्यालय परिसर में अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में डटी रहीं। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनपर दबाव बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उन्होंने दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आशाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पिछले कई दिनों से आशा कार्यकर्ता और संगिनी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग के हर अभियान में नियमित कर्मचारियों की तरह समान कार्य करती हैं इसके बाद भी उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 13वें दिन भी धरने पर डटीं आशाएं, भूख हड़ताल की चेतावनी मानदेय बढ़ाने, यात्रा भत्ता बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा और मृतक आश्रित के...