Badaun News: सीएमओ कार्यालय में आशाओं का जारी रहा धरना-प्रदर्शन
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: जिले में आशा कार्यकर्ता और संगिनियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मानदेय बढ़ाने के साथ ही अपनी कई मांगों को लेकर धरने पर डटीं आशाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि आशाओं के धरना-प्रदर्शन से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर काफी असर पड़ रहा है। मगर, उनकी मांगें सुनने के लिए कोई सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए वह शांत होने को तैयार नहीं हैं। सीएमओ कार्यालय परिसर में कई दिनों से आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी धरने पर बैठी हैं। उनका कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ हर अभियान में शामिल होती हैं। इसके बाद भी उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है और न ही उनको राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिया जा रहा है। उनका यात्रा भत्ता भी नहीं बढ़ाया जा रहा है। आशा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.