Badaun News: सीएमओ आफिस नहीं पहुंचे डॉक्टर, निजी अस्पताल को दूसरा नोटिस
बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर से मीरा सराय रोड पर संचालित रहनुमा अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद हुई प्रसूता की मौत के मामले में अब स्वास्थ्य विभाग ने दूसरा नोटिस जारी किया है। वजह है कि सीएमओ की गैर मौजूदगी में पहला नोटिस जारी कर अस्पताल के मालिक को तलब किया गया था। अस्पताल मालिक की ओर से निर्धारित समय में कोई जवाब दाखिल न करने पर अब सीएमओ ने ऑपरेशन करने वाले सर्जन और एनेस्थिशिया के अलावा जो भी ऑपरेशन के दौरान स्टाफ मौजूद रहा, उसको तलब किया है। बीते दिनों निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। प्रसूता की मौत के बाद उसके परिजनों ने रहनुमा अस्पताल के गेट पर शव रखकर कई घंटों तक प्रदर्शन किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.