बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: सिविल लाइंस क्षेत्र में गांव सिलहरी और बल्लिया मोड़ के बीच एमएफ हाईवे पर बारिश और हवा के चलते अचानक पुराना पेड़ गिर गया। पेड़ हाईवे पर गिरा इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगीं। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा है, इससे राहगीर फंसे रहे। जाम की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद पेड़ को कटवाकर जाम खुलवाया गया। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से पेड़ों की जड़ें खोखली हो चुकी हैं। इस वजह से जगह-जगह पेड़ गिर रहे हैं। रविवार को सुबह करीब छह बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव बल्लिया मोड़ और सिलहरी के बीच हाईवे किनारे खड़ा पुराना पेड़ बारिश के चलते गिर गया। पेड़ ने पूरे हाईवे को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर पेड़ गिरने की वजह से कु...