बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने वाली खाकी की करतूत खुद सवालों के घेरे में आ गई। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी के पास डायल 112 का सिपाही व पीएसी के सिपाही के गुट कथित तौर पर जुआ और शराब को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और जमकर मारपीट में बदल गया। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और झगड़े की आवाजें भी रिकॉर्ड हो गईं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने डायल 112 के सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 09वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद के तीनों आरक्षियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विभागीय कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। 09वीं वाहिनी पीएसी, जनपद मुरादाबाद की 'डी' कम्पन...