Badaun News: सिंचाई के पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, तीन घायल, महिला गंभीर
बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: बदायूं। खेत की आपसी (सिंचाई के पैसे) को लेकर चल रही रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। एक पक्ष ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई, जबकि मारपीट में महिला का पति और परिवार का एक युवक घायल हुआ है। महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना का विवरण सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरिया गांव निवासी अमरीश पुत्र अमर सिंह और उनके भाई मन्नू का गांव के ही कुछ लोगों से आपासी यानी खेत की सिंचाई के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। अमरीश के मुताबिक, करीब दो माह पहले भी आरोपी पक्ष ने उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि बुधवार सुबह रविंद्र, अवधेश, धनुष, मिथिलेश और हिरदेश लाठी-डंडे लेकर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.