बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: कादरचौक, संवाददाता। क्षेत्र में सावन माह के चलते मांस और मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लग चुका है। कांवड़रूट से लेकर क्षेत्र के आसपास सभी बाजारों में मांस, मछली पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी खेतों की आड़ में मांस और मछली बेची जा रही है। यहां खेतों में मुर्गा काटा जा रहा है तो मछली की भी बिक्री की जा रही है। सावन माह में कांवड़यात्रा चल रही है। इस पावन माह में क्षेत्र के गांव ललसी नगला में खेतों की आड़ में कथित रूप से खुलेआम मछली और मुर्गा काटा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कांवड़यात्रा के दौरान भी इस प्रकार की गतिविधियां जारी हैं, जिससे श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...