बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: उझानी। कछला रोड पर गली बंद करने के वाद में हाईकोर्ट ने पूर्व में किए गए आदेश शुभम चौहान की याचिका पर रद करने के आदेश दिए हैं। जिससे खलबली मच गई है। कछला रोड से गोशाला मार्ग पर निकलने वाली एक गली गोशाला की ओर बंद करने को लेकर पिछले 12 साल से विवाद चल रहा है। राजस्व अभिलेखों में भी यह आम रास्ता दर्ज है। जिसकी 2014 में राजस्व निरीक्षक ने सार्वजनिक रास्ता बंद करने की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी थी। उसके बाद भी राजनीतिक रसूख के चलते रास्ता नहीं खुल सका था। रास्ता खुलवाने के लिए शुभम चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। जिसमें अधिवक्ता अनिल कुमार द्वारा प्रस्तुत किए गए साक्ष के आधार पर उप मंडल मजिस्ट्रेट बदायूं के यथास्थिति बनाए रखने के 23 फरवरी 2019 को किए गए आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...