बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। सरकारी सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला के बाद शादी की बाकी रस्में पूरी नहीं हो सकीं। तीन दिन बाद दुल्हन ने ससुराल आने से भी मना कर दिया। उसने किसी दूसरे युवक से प्रेम करने की बात कही। दूल्हा पक्ष ने लड़की के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

शादी की रस्में पूरी नहीं हुईं बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुसियानगला गांव निवासी अजयपाल पुत्र नेत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को सरकारी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उसकी शादी तय हुई थी। समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई, लेकिन फेरे डालने की बारी आई तो लड़की पक्ष ने इससे इनकार कर दिया। शादी की बाकी रस्में पूरी नहीं होने पर दूल्हा पक्ष को मामला संदिग्ध लगा। अजयपाल ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि बाद में ...