Badaun News: साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बदायूं। बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी पर अंकुश लगाने के लिए चित्रांश नगर में नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया गया। सोमवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर थाने का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध बड़ी चुनौती बन चुका है। नया थाना अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी मददगार होगा। नए थाने में तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों और साइबर विशेषज्ञों की तैनाती की गई है। यहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग और डेटा चोरी जैसे मामलों की जांच की जाएगी। आम नागरिक सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.