बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं। साइबर अपराधों और डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मंगलवार को जिला सत्र न्यायालय और भारतीय डाक कार्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताए गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोगों को समझाया कि साइबर अपराधी फोन कॉल, संदेश और इंटरनेट के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भी लोगों को डराकर रुपये ऐंठने की कोशिश की जाती है। ऐसे मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है।अभियान के दौरान लोगों को अनजान लिंक खोलने, संदिग्ध संदेशों पर भरोसा करने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी ग...