Badaun News: सांसद पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमे को तहरीर
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। भारतीय हिंदू सरकार संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव पर सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए फैजगंज बेहटा थाने में तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। भारतीय हिंदू सरकार संघ के कार्यकर्ता सोमवार को थाने पहुंचे और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ब्रजेश सिंह की ओर से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि 31 जुलाई को दिल्ली स्थित संसद भवन के बाहर पप्पू यादव ने पुजारी का भेष धारण कर ऐसा कृत्य किया, जिससे सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह भी पढ़ें- विहिप-बजरंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.