बदायूं, अगस्त 17 -- Badaun News: बदायूं। सांप देखकर घबराकर छत से गिरकर घायल हुए राजमिस्त्री की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। राजमिस्त्री की मौत सांप के काटने से हुई या घबराकर गिरने से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर रेलवे लाइन पार रहने वाले विक्रम 32 वर्ष पुत्र केहरी सिंह रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे छत पर सो रहे थे। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से किशोर की गई जान परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो वहां एक सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजन घायल विक्रम को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर च...