Badaun News: ससुराल आए दिल्ली के युवक का झाड़ियों में मिला शव
बदायूं, जुलाई 19 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता (बदायूं)। दिल्ली से ससुराल आए युवक का कोतवाली क्षेत्र के बसोमां इलाके में रेलवे लाइन किनारे झाड़ियां में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान मृतक की पत्नी नेहा ने की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब बदबू आने पर आसपास के लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचित किया तो पता चला कि वह दिल्ली के वेलकम कॉलोनी का रहने वाला है जिसकी शेखूपुर में ससुराल है। घटना की सूचना जब उसकी पत्नी नेहा को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पत्नी ने शव की पहचान करने के बाद बताया कि वह तीन दिन पहले ट्रेन से कासगंज जाने की कहकर निकले थे उसके बाद कोई खबर नहीं मिली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.