बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं। प्राइवेट स्कूल में रात के समय चौकीदार की ड्यूटी कर रहे 60 वर्षीय वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। सुबह जब वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने स्कूल जाकर देखा तो वे मृत मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिविल लाइंस कोतवाली के आमगांव निवासी आवेश सिंह 60 वर्ष पुत्र टोंड़ी सिंह क्षेत्र में स्थित प्राइवेट एक स्कूल में चौकीदार का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक बीती रात रात आवेश सिंह स्कूल में चौकीदार की ड्यूटी करने गये थे। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्य उन्हें देखने स्कूल पहुंचे। तब वहां पर आवेश सिंह चारपाई पर मिले। उनके शरीर पर सर्पदंश के निशान पाए गए। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...