Badaun News: सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पदक विजेताओं के सम्मान में विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। अंकुर चौधरी ने 800 मीटर दौड़ और 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण, प्रशांत चौधरी ने 5000 मीटर तेज चाल में रजत और रंजीत ने अंडर-19 वर्ग की 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता। रूपेंद्र और खुशबू ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।जिला प्रचारक अशोक ने खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षा शिक्षक विपनेश मिश्रा को भी सम्मानित किया। प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी, नगर व्यवस्था प्रमुख शशांक, जिला प्रचार प्रमुख दुष्यंत, जिला पर्यावरण प्रमुख संदीप वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: पदक विजेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.