बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सरसोता सरोवर समेत धार्मिक स्थल की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम गौरव आर्या को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्राचीन धरोहर सरसोता की 100 बीघा जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इसे खाली कराकर महर्षि परशुराम के नाम से कॉरिडोर बनाकर सौंदर्यीकरण किया जाए। उन्होंने कहा, सरसोता कमेटी के मुख्य केयरटेकर जिला जज हैं। आरोप लगाया कि तहसीलदार ने कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी कागजों के आधार पर अवैध निर्माण करा दिए हैं। मांग की कि जिला जज की केयर टेकिंग हटाकर सरसोता की देखरेख का जिम्मा एएसआई को दिया जाए। राजा सहस्त्रबाहु के खंडित किले पर बने अवैध निर्माण को हटाकर उनकी मूर्ति की स्थापना की जाए। कहा कि मोहल्ला गोपालगंज...