बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा आठ के विद्यार्थियों को बुधवार को सरसों के खेत में ले जाकर व्यावहारिक शिक्षा दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरसों की फसल का प्रत्यक्ष अवलोकन कर खेती, विज्ञान, पोषण और अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। शिक्षक विशेष चौहान, केशव शर्मा और साक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को सरसों की बुवाई, मिट्टी, जलवायु, पौधों के विकास और फसल तैयार होने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही सरसों के वैज्ञानिक नाम, तेल एवं साग के उपयोग और पोषण संबंधी महत्व के बारे में बताया। बच्चों को सरसों की खेती से किसानों की आय, तेल मिलों, व्यापार और रोजगार में होने वाले योगदान की जानकारी भी दी गई। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर जीवन से जोड़ना जरूरी है। एम...