बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। भाजपा कार्यालय पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 'सबसे ऊंचे सरदार' अभियान के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बरेली में प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता को मजबूत आधार दिया। उनका जीवन एकता, अनुशासन और राष्ट्रहित में सामूहिक प्रयास की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दो या तीन नवंबर को बरेली में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सबसे ऊंचा सरदार थीम पर मनाई गई सरदार पटेल जयंतीसरदार पटेल क...