बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: समर्सिबल के तार हटाते समय युवक अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे इलाज के लिए बदायूं ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा के मजरा मुकट हल्ली निवासी अनिल कुमार कश्यप 32 वर्ष पुत्र भानु कश्यप शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर में लगे समर्सिबल के तार हटा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें संभाला और इलाज के लिए बदायूं ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: करंट की चपेट में आने से खंभे पर चिपक युवक की मौत युवक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार मे...