बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग एवं ऋग्वेद पारायण यज्ञ आयोजित किया गया। आचार्य संजीव रूप के सान्निध्य में यज्ञ और चारों वेदों के 31 मंत्रों के वाचन के साथ हुआ। ऋग्वेद के एक मंत्र की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य को सदैव निर्भय होकर जीवन जीना चाहिए। मित्र, शत्रु, दिन या रात किसी से भी भय नहीं होना चाहिए। व्यक्ति जब जानबूझकर कोई पाप या गलत कार्य नहीं करता, देश के संविधान का पालन करता है और अपने चरित्र को उज्ज्वल बनाता है। इस मौके पर राकेश आर्य, लीलावती देवी, नौबतराम आर्य, मुन्नी देवी, कमलेश कुमारी, सूरजवती देवी सहित आर्य संस्कारशाला के बच्चे एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: वैदिक संस्कारों को अपनाने का संदेश

हिंदी ह...