बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने के लिए योगी सरकार ने सात प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें से 3.50 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। सड़कों का निर्माण होने से सदर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विगत माह में प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया था और पिछले दिनों सत्र के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो से मुलाकात कर सड़कों के प्रस्ताव पर मोहर लगाने का अनुरोध किया था। जिसके क्रम में सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है। सड़कों के स्वीकृति के संबंध में प्रदेश सरकार...