बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मार्गों की जर्जर स्थिति से परेशान लोगों के लिये राहत भरी खबर है। सदर विधायक के प्रयास से पीडब्ल्यूडी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को एक करोड़ 96 लाख 50 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मरम्मत कार्य और ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधा सड़कें जर्जर होने से लंबे समय से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सदर विधायक ने कहा कि जर्जर सड़कें सही होने पर आवागमन सुगम हो जायेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी। सड़कों का निर्माण सीडी-टू के माध्यम से कराया जायेगा। सदर विधायक ने एक्सईएन को जल्द टेंडर प्रकिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने...