बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: बदायूं। हादसे में मंगलवार को एक शिक्षक की जान चली गई। हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर बसोमा मोड़ के पास हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की प्राइवेट शिक्षक व मेडिकल स्टोर संचालक मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के मामा को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद वापस ससुराल जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...