बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: 26 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए भूपेंद्र मौर्य की बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक की टक्कर में घायल भूपेंद्र को गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर किया गया था। हादसे के बाद से उनका बरेली में इलाज चल रहा था। हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बिल्सी रोड स्थित नाथ वाटिका के पास हुआ था। मौर्य कॉलोनी निवासी भूपेंद्र मौर्य नाथ वाटिका से मक्का सुखाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शनि मंदिर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। भूपेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से रेफर कर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 26 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान भूपेंद्र ने दम तोड़ दिया। भूपेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर के ...