बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव सुंदरनगर से बेहटाजबी को जाने वाले मार्ग की सड़क काफी हिस्से में धंस गई है। सड़क के धंसने से यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद सड़क के धंसने से स्थिति और गंभीर हो गई है। रात के समय स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो जाती है। लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिले के संबंधित विभाग अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का जल्द निरीक्षण कराकर धंसे हुए हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि...