Badaun News: संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहा स्वास्थ्य महकमा
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जरूरतमंदों को सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव का लक्ष्य पूरा न करने वाले सरकारी अस्पतालों व जननी सुरक्षा योजना के तहत जगत और आसफपुर सीएचसी में लाभार्थियों को भुगतान की स्थिति सही न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। विकास भवन सभागार में सीडीओ गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जननी सुरक्षा योजना के तहत सीएचसी जगत व आसफपुर में भुगतान की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। संस्थागत प्रसव योजना के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी जगत व सैदपुर का लक्ष्य पूरा न होने की बात सामने आने के बाद सीडीओ ने लापरवाही न बरतने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.