Badaun News: संविदा एएनएम कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: एनएचएम संघ (संविदा) के आह्वान पर सोमवार को सीएचसी सैदपुर के अंतर्गत कार्यरत संविदा एएनएम कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मियों ने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी नबेद अहमद को सौंपा। संविदा एएनएम कर्मियों ने वेतन वृद्धि, स्थायीकरण, स्थानांतरण की सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से संविदा पर सेवाएं देने के बावजूद उनकी विभिन्न मांगों का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।धरना-प्रदर्शन में एएनएम आरती गुप्ता, प्रभा गौतम, शालिनी सक्सेना, वर्षा उपाध्याय, गायत्री देवी, रेनू शर्मा, तन्यम गौर, नेहा खान, अंकी तोमर, कविता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.