बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में गरीब कन्या का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में नगर के गणमान्य लोगों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। दरबार के महंत संजय शर्मा ने बताया कि श्री संकट मोचन दरबार वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। दरबार की ओर से यह आठवां विवाह संपन्न कराया गया है। उपस्थित लोगों ने नवदंपती को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महंत संजय शर्मा ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह भी पढ़ें- Badaun News: संकट मोचन दरबार में हुआ विवाह गरीब कन्या का विवाह सर्वेश सक्सेना...