Badaun News: श्री रामलीला महोत्सव के मंच पर कवियों ने बांधा समां
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: उझानी। श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मंच पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल और संयोजक डॉ. प्रभाकर मिश्र, पूर्व सभासद कमलेश वार्ष्णेय, कवि उमाशंकर राही ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। सर्व प्रथम मां सरस्वती की वंदना मथुरा से आई कवियत्री रेणु उपाध्याय की रचना से कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। बरेली की अंजलि श्रीवास्तव ने नारी शक्ति पर कहा मोहब्बत और ममता की हंसी का मंजर सजाती हूं...। डॉ. उमाशंकर राही ने कहा- राम का तुम्हें मंदिर बनाना है तो,पहले मन का रावण मारो...। रेणु उपाध्याय मथुरा ने रिश्ते पर कुछ यूं फ़रमाया सच्चा रिश्ता कमाना पड़ता है, दाव दिल का लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.