Badaun News: श्री अग्रवाल सभा की वार्षिकोत्सव 30 को
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं। श्री अग्रवाल सभा, बदायूं की ओर से 30 अक्तूबर को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्याम नगर स्थित आरके रिसॉर्ट में शाम सात बजे से आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में समाज के लोगों की सहभागिता के साथ सामाजिक एकता और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर रहेगा। श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल व महामंत्री दिलीप अग्रवाल ने बताया, समारोह में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्री अग्रवाल सभा चंदौसी के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल 'गोगी', उझानी के अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार गोयल और बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल शामिल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.